अमरोहा: अमरोहा में गैस किल्लत के बीच शादी समारोह के दौरान चोर ने रसोई से उड़ाया भरा सिलेंडर
Amroha, Amroha | Apr 8, 2026 मामला डिडौली थाना क्षेत्र के पतेई खालसा गांव का है… जहां सोमवार दोपहर किसान धर्मेंद्र सिंह के घर में शादी का माहौल था… घर के सामने बरात चढ़ रही थी…और पूरा परिवार कार्यक्रम में व्यस्त था… इसी दौरान एक अज्ञात चोर मौका पाकर घर की रसोई में घुस गया… और वहां रखा भरा गैस सिलेंडर उठाकर फरार हो गया… कुछ देर बाद जब परिजन रसोई में पहुंचे तो सिलेंडर गायब मिला…