गुण्डरदेही: नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने पट्टाधृति अधिनियम 2023 के तहत चल रहे पट्टा सर्वे का किया निरीक्षण
नगर पंचायत गुण्डरदेही में पट्टाधृति अधिनियम 2023 के तहत संचालित पट्टा सर्वे अभियान का आज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने निरीक्षण किया। इस दौरान पटवारी, कोटवार, बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने बताया कि पट्टा सर्वे का कार्य वार्ड क्रमांक 1 से प्रारंभ किया गया है। अब तक वार्ड क्रमांक 1 एवं 2 का सर्वे पूर्ण हो चुका है, जबकि वार्ड क्रमांक 3 में सर्वे कार्य जारी है। उन्होंने जानकारी दी कि वार्ड क्रमांक 1 में कोई भी पात्र हितग्राही नहीं मिला, जबकि वार्ड क्रमांक 2 में 28 लोगों की भूमि का सर्वे किया गया।