रायसिंहनगर से बड़ी खबर सामने आई है। गांव 11 टीके के एक खेत में बनी पानी की डिग्गी में काम करते समय एक व्यक्ति डूब गया। आसपास के किसान व ग्रामीण उसे बाहर निकालने के प्रयास में जुटे हैं। मंगलवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार वहीं पुलिस थाना रायसिंहनगर की टीम मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी हुई है।