मढ़ौरा: चैनपुर घुर्ना व भावलपुर के बीच स्थित लाखो के विधुत तार की चोरी
Marhaura, Saran | Jun 29, 2026 थानाक्षेत्र के चैनपुर घुर्ना व भावलपुर के स्थित 33 केवीए के विधुत तार की चोरी अज्ञातचोरो के द्वारा कर लिया गया जिसकी अनुमानित किमत दो लाख पैंतिस हजार बताई जाती है। इस संबंध में सोमवार की दोपहर एक बजे विधुत विभाग के कनिय अभियंता ने कहाकि अज्ञात चोरों के द्वारा विधुत तार की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है जिसके संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है।