पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया साइबर थाना की पुलिस ने साइबर ठगी से ₹4,89,000 पीड़ित को वापस कराए, पीड़ित ने जताया आभार
Purnea East, Purnia | May 20, 2026
पूर्णिया साइबर थाना के द्वारा साइबर ठगी के लगभग 4,89000 रूपये पीड़ित को वापस कराये. पूर्णिया पुलिस प्रशासन के द्वारा बुधवार को शाम के लगभग 5 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि पीड़ित वादी अफताब अहमद खान, उम्र 52 वर्ष सा० इकबाल नगर माधोपाड़ा, थाना सहायक खजांची, जिला पूर्णिया निवासी से 17 दिसंबर 2025 को फेसबुक के माध्यम से संपर्क कर ठगी कर ली गई थी.