गोरखपुर: शास्त्री चौक चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने साजिद रशीदी का पुतला फूंका, सपा जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में किया प्रदर्शन
आज जनपद गोरखपुर में मौलाना साजिद रशीदी के विवादित बयानों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एहतेशाम ख़ान ने किया। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने रशीदी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।उक्त कार्यक्रम कि सूचना आज दिन मंगलवार शाम 5 बजे मिली।