हाथरस: गांव नगला नंदू के पास एक शख्स को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर फरार हो गया, पुलिस ने घायल को गंभीर हालत में अलीगढ़ पहुंचाया
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला नंदू के पास एक अज्ञात वाहन ने अज्ञात शख्स को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। शख्स को टक्कर मार कर अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। राहगीरों की द्वारा दी गई सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायल शख्स को जिला अस्पताल लाया गया। शख्स को डॉक्टरों ने अलीगढ़ रेफर कर दिया।