टीकमगढ़: सिलामती: मामूली विवाद बना हिंसक का रूप: चाचा ने घर विवाद के चलते भतीजे के साथ की मारपीट, घायल जिला अस्पताल में भर्ती
घायल राजेंद्र लोधी निवासी सिलामती थाना कोतवाली घायल ने बताया कि उसके चाचा से उसका विवाद हो गया विवाद का कारण है कि चाचा उसके घर के खपरा उठा रहे थे उसने मना किया तो चाचा ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तुरंत थाना कोतवाली लेकर पहुंचे उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करवाई। उसके बाद घायल को जिला अस्पताल टीकमगढ़ में भर्ती कराया।