बेलदौर: विवाह के दिन दूल्हा पहुंचा हवालात, बेलदौर गोशाला रोड पर हर्ष फायरिंग का मामला
विवाह समारोह के पूर्व हल्दी रस्म मे अपने अपराधिक सहयोगियों से हर्ष फायरिंग करवाना एक दूल्हे को महंगा पड़ गया। इसका खामियाजा दूल्हा को मंडप के जगह हवालात में गुजारनी पड़ी। इससे शादी की खुशी मातम में बदल गया। जानकारी के मुताबिक बेलदौर गौशाला रोड स्थित स्वर्गीय नागो भगत के पुत्र रौशन कुमार का विवाह बुधवार को महद्दीपुर गांव में होने वाली थी। बताया जाता है कि