बज्जू: सांगरी तोड़ते समय खेजड़ी से गिरे किसान की इलाज के दौरान मौत, बज्जु थाने में मर्ग दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
Bajju, Bikaner | May 9, 2026 बज्जू थाना क्षेत्र में सांगरी तोड़ने के दौरान खेजड़ी के पेड़ से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति की लंबे इलाज के बाद मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। बज्जू पुलिस ने मर्ग दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव चाण्डासर निवासी मनीष पुत्र प्रेमाराम नायक ने बज्जू पुलिस थाने में रिपोर्ट दी।