चक्रधरपुर: चक्रधरपुर के सात दिवसीय जन्माष्टमी मेले में उमड़ रही लोगों की भीड़
चक्रधरपुर में आयोजित सात दिवसीय जन्माष्टमी मेले में श्रद्धालुओं और लोगों की भीड़ लगातार उमड़ रही है। जन्माष्टमी के अवसर पर रेलवे क्षेत्र के पोर्टर खोली में आयोजित इस मेले को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मेले में दूर-दराज के गांवों और आसपास के क्षेत्रों से भी लोग पहुंच रहे हैं।