अंबिकापुर: महापौर मंजूषा भगत और भाजपा जिला अध्यक्ष के कथित वायरल ऑडियो का मामला गरमाया, महापौर ने आजाका थाने में की शिकायत
अंबिकापुर महापौर मंजूषा भगत और भाजपा जिला अध्यक्ष भरत सिंह सिसोदिया के कथित वायरल ऑडियो का मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। वही महापौर मंजूषा भगत ने सोमवार को संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आजाक थाने में शिकायत कर जांच की मांग की है ।मीडिया से चर्चा के दौरान महापौर की आंखों से आंसू छलक उठे और कहा मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने की साजिश रची गई है।