महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का संकल्प।
कोटा शहर पुलिस एवं ब्लू डॉट डायलॉग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महिला सुरक्षा संकल्प संवाद कार्यक्रम में माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी एवं महानिदेशक पुलिस राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में माननीय ऊर्जा मंत्री, राजस्थान सरकार श्री हीरालाल नागर, विधायक लाडपुरा श्रीमती कल्पना देवी, विधायक कोटा दक्षिण श्री संदीप शर्मा, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एसओजी राजस्थान श्री विशाल बंसल, उप महानिरीक्षक पुलिस एवं प्रधान स्टाफ अधिकारी डीजीपी कार्यालय श्री कुंवर राष्ट्रदीप, जिला कलेक्टर कोटा श्री पीयूष सामरिया, पुलिस अधीक्षक कोटा शहर श्रीमती तेजस्वनी गौतम, पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण श्री सुजीत शंकर सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता पर आधारित डॉक्यूमेंट्री/शॉर्ट फिल्म, हैंडबुक एवं जागरूकता पोस्टर्स का विमोचन किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं जीरो-वेस्ट का संदेश देते हुए ईको-फ्रेंडली उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
कार्यक्रम में लगभग 7,000 प्रतिभागियों ने सहभागिता कर महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं को नशे से दूर रखने तथा सुरक्षित एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
महिला सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
जागरूक नागरिक, संवेदनशील समाज और सुरक्षित वातावरण—इन्हीं से सशक्त महिला एवं सुरक्षित राजस्थान का निर्माण होगा। 💙
#RajasthanPolice #महिला_सुरक्षा_संकल्प_अभियान #MahilaSuraksha #KotaPolice #WomenSafety #WomenEmpowerment #CyberSafety #NashaMukti #SafeSociety #SurakshitRajasthan #NariShakti #JanBhagidari
1.2k views | Rajasthan, India | Aug 17, 2026