भारतीय जनता पार्टी के कराईकेला मंडल करंजो में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक, पूर्व विधायक शशि सामड,डॉ विजय सिंह गागराई सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।