विदिशा नगर: भाजपा जिला कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक, योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर ज़ोर
विदिशा भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार दोपहर 2 बजे जिला कोर कमेटी और जिला कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विधायक और प्रभारी मंत्री लखन पटेल शामिल हुए। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को कहा।