कटंगी: श्रीराम सेना के पदाधिकारियों पर धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस ने HDFC बैंक से स्टेटमेंट मंगवाया, जांच जारी
शहर के सिवनी रोड़ निवासी श्रीराम सेना से जुड़े पूर्व कार्यकर्ता आयुष नेवारे के साथ घर में घूसकर मारपीट के बाद सामने आई कथित अवैध आर्थिक गतिविधियों की जांच अब धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। इस पूरे मामले की जांच के लिए कटंगी पुलिस ने शनिवार 04 अप्रैल को नगर में संचालित एचडीएफसी बैंक के संचालक से पत्र व्यवहार करते हुए आयुष नेवारे के उस बैंक खाते का विवरण मांगा है।