मंझनपुर: घोघपुर में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी ने पूर्व में साढ़ू की भी की थी हत्या, भतीजे ने दी जानकारी
कौशाम्बी जिले के महेवाघाट थाना क्षेत्र के घोघपुर में आरोपी पति ने पैसे के मामूली विवाद को लेकर पत्नी की गला दबाकर हत्या करके मौके से फरार हो गया था। इस मामले में एसपी ने तीन टीमों का गठन कर दिया है। इस मामले में भतीजे ने बताया कि पूर्व में आरोपी ने अपने साढ़ू की पानी मे डुबोकर हत्या कर दिया था। जिसमें यह जेल जा चुका है। 7 माह पूर्व छूट कर आया है।