चक्की: चक्की मिडिल स्कूल के पास दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी, तेज रफ्तार बना सड़क हादसे का मुख्य कारण
Chakki, Buxar | Jun 7, 2026 चक्की मिडिल स्कूल के पास शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार में आ रही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई।