बीकानेर: नापासर स्थित मकान में नए AC में लगी आग, बड़ा हादसा टल गया
बीकानेर के नापासर कस्बे के हरिरामपुरा इलाके में एक घर में लगे AC में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि AC महज 15 दिन पहले ही खरीदा गया था। अचानक आग लगने के बाद कमरे में रखा बेड, गद्दे और फर्नीचर भी जल गए। हादसे के समय घर में एक महिला और दो बच्चियां मौजूद थीं। आग और धुएं के बीच पड़ोसियों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। स्