मुरैना: चाचा भतीजे के बीच बरेथा गांव में मामूली बात पर चले लाठी डंडे, दोनों घायल , अस्पताल में भर्ती
Morena, Morena | Jul 3, 2026 दिमनी थाना क्षेत्र के बरेथा गांव में चाचा-भतीजे के बीच मामूली बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।बताया गया है कि बरेथा गांव निवासी रामहरी और दशरथ परमार के बीच गाली गलौज को लेकर विवाद हुआ था जिसमें दोनों घायल है।