नरसिंहपुर: पड़ोसी महिला से परेशान पिता-पुत्र, एसपी को दिया आवेदन, झूठा फंसाने की मिल रही धमकी
कुम्हडी निवासी अमरसिंह एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी को आवेदन दिया जिसमें उसने बताया कि उसके गांव की एक महिला के द्वारा उसे और उसके बेटे को लगातार परेशान किया जा रहा है और झूठा फसाने की धमकी दी जाती है। जिसकी शिकायत भी उसने पहले की है लेकिन किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई इसलिए वह एसपी ऑफिस पहुंचा और एस पी को आवेदन देते हुए कार्रवाई की मांग की है।