झालरापाटन: झालावाड़ एसआरजी हॉस्पिटल में नो पार्किंग जोन में खड़े चार वाहनों के चालान काटे गए, कार्रवाई की गई
झालावाड एसआरजी हॉस्पिटल कैंपस में रविवार सुबह करीब 9 बजे नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के चालान काटे गए। अस्पताल चौकी पुलिस ने यह कार्रवाई की। अस्पताल चौकी प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि लोग अक्सर अस्पताल के रास्तों पर वाहन खड़े कर देते हैं। इससे आपातकालीन वाहनों, खासकर एंबुलेंस को मरीजों को लाने-ले जाने में काफी परेशानी होती है।