कैंपियरगंज: कैंपियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनौली हाइवे रामचौरा स्थित अल्फा मोती महल होटल को जांच के बाद किया गया सील
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनौली हाईवे रामचौरा स्थित अल्फा मोती महल होटल को जांच के बाद आज सील कर दिया गया, इस दौरान जिला प्रशासन ने बताया कि जांच में कई कागजात और कमियां मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है, वहीं इस पूरे मामले को लेकर होटल मालिक की माने तो अभी उसकी तबियत ठीक नहा है, तबीयत ठीक होने के बाद मुख्यमंत्री से भी करेगा मुलाकात।