जखनिया: गाजीपुर में बरेसर पुलिस ने वारंटियों पर शिकंजा कसते हुए तीन वांछित आरोपियों को घर से किया गिरफ्तार
गाजीपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बरेसर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अपर सिविल जज और जेएम कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए अलावलपुर गांव निवासी सिकन्दर यादव को गिरफ्तार किया गया।