शामली: शामली के थाना आदर्श मंडी पुलिस ने जमीन से संबंधित जालसाजी के मामले में बनत निवासी आरोपी को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Jun 17, 2026 बुधवार की शाम साढ़े 5 बजे शामली के थाना आदर्श मंडी से पुलिस ने बताया कि बनत के मोहल्ला जवाहरनगर निवासी प्रमोद कुमार, देवेंद्र कुमार और रामनगर कॉलोनी निवासी महिला कनकलता द्वारा जमीन से संबंधित जालसाजी का आरोप लगाते हुए 2 अलग—अलग केस दर्ज कराए थे। पुलिस ने बताया कि इन मुकदमों में वांछित बनत के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी अरूण कुमार को गिरफ्तार किया गया है।