शाहजहांपुर, थाना जलालाबाद क्षेत्र के शाहजहांपुर रोड पर कामिल भट्टा के निकट सोमवार दिन के करीब 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव उमरिया निवासी जोहरी लाल साइकिल से खेतों पर गेहूं की फसल कटाई करने जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।