खंडवा नगर: पहली बारिश में मक्का-तुअर की बोवनी शुरू, कृषि अधिकारी बोले- जमीन में 9 इंच पानी जाने पर ही करें सोयाबीन की बोवनी
क्षेत्र में हुई पहली बारिश के बाद किसान खेतों में बोवनी की तैयारियों में पूरी तरह जुट गए हैं। हालांकि, यह बारिश सभी फसलों के लिए पर्याप्त नहीं है, लेकिन समय की मांग को देखते हुए किसानों ने रिस्क लेकर मक्का, तुअर और मूंगफली (फल्ली के दानों) की करीब 30% से 40% तक बोवनी कर दी है। इसके विपरीत, कम पानी और जमीन में पर्याप्त नमी न होने के कारण किसान फिलहाल सोयाबीन