मखदुमपुर: पांच सूत्री मांगों को लेकर जहानाबाद के सातों प्रखंडों में खेग्रामस का प्रदर्शन
अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के आह्वान पर जिले के सातों प्रखंडों में पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने जी रामजी कानून के तहत 200 दिन रोजगार और ₹600 दैनिक मजदूरी, राशन-पेंशन में कटौती बंद करने, प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा तथा विभिन्न से संबंधित मांग रखी।