सिविल लाइन थाना पुलिस ने शहर के संध्या विहार कॉलोनी, सटई रोड क्षेत्र में जुए के फड़ पर दबिश देकर चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 7,400 रुपये नगद जब्त किए।थाना प्रभारी सतीश सिंह ने आज 03 मार्च शाम करीब 6:00 बजे बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा।