नारायणपुर: बामनवास कांकड़ में कुश्ती दंगल, विकास टोडियाबास ने मुख्य मुकाबला जीता
बामनवास कांकड़ गांव में आयोजित भव्य कुश्ती दंगल में क्षेत्रभर के पहलवानों ने दमखम दिखाया। मुख्य मुकाबले में विकास टोडियाबास ने 5100 रुपए का पुरस्कार जीतकर खिताब अपने नाम किया। दंगल की शुरुआत छोटे मुकाबलों से हुई और दिनभर रोमांचक कुश्तियां चलीं। अंतिम मुकाबले को देखने हजारों दर्शक उमड़े।