हाथरस: गांव रुद्रपुर में पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रुद्रपुर में पति-पत्नी के विवाद के बाद संदिग्ध परिस्थिति में महिला पूजा पत्नी शिवकुमार की मौत हो गई। गांव रुद्रपुर पहुंचे मृतक महिला के मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर मौत का कारण स्पष्ट जानने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।