बीसलपुर: बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में कार को टक्कर मारने वाले ट्रक को पुलिस ने पकड़कर चौकी पर कराया खड़ा, मुकदमा दर्ज
बीसलपुर--स्कॉर्पियो कार पर सवार होकर अपने परिवार के साथ दिल्ली जा रहे एक ग्रामीण की कार में चीनी मिल पुलिस चौकी के समीप ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी स्कॉर्पियो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की प्राथमिकी कार स्वामी ने कोतवाली में पंजीकृत कराई है।