भीलवाड़ा: सरदारनगर में जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने अधेड़ से की मारपीट, पीड़ित परिवार ने पांच दिन पूर्व एसपी से की थी शिकायत
बनेड़ा थाना क्षेत्र के सरदार नगर में जमीनी विवाद के चलते गांव के दबंगों ने एक अधेड से मारपीट कर दी,मारपीट में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अधेड का जिला अस्पताल में इलाज जारी है ,आपको बता दे कि पीड़ित परिवार ने आज ही मारपीट से 5 दिन पूर्व ही जिला पुलिस अधीक्षक से आरोपितों के ख़िलाफ़ कारवाही ओर परिवार की सुरक्षा की मांग की थी।