सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में बैंकिंग प्रतिष्ठानों और एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर टाइगर गश्ती दल द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न बैंक शाखाओं और एटीएम केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।