नोखा: नोखा बाईपास हादसे में चार लोग घायल, पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज
Nokha, Bikaner | Apr 22, 2026 नोखा बाईपास स्थित हिंयादेसर फांटा के पास 21 अप्रैल को हुए सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अलाय निवासी ओमप्रकाश सुथार की रिपोर्ट पर पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार लापरवाही से चलाए जा रहे पिकअप ने उनकी कार को टक्कर मार दी।