टीकमगढ़ छतरपुर मार्ग डारगुवां के पास एक बोलेरो वाहन चालक ने तेज रफ्तार में ई रिक्शा वाहन में टक्कर मार दी।ई रिक्शा में सवार 3 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।आपातकालीन वाहन से घायल सोमवती आदिवासी,सरोज राय, जसोदा अहिरवार को बल्देवगढ़ सीएचसी पहुंचाया गया।जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।