बिहार: दीपनगर में एक व्यक्ति का मिला शव ,परिवार के लोगो ने हत्या की जताई आशंका ,जांच में जुटी पुलिस
Bihar, Nalanda | Jul 3, 2026 नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब प्रज्ञा इंटरप्राइजेज के पास पंचायत भवन के पीछे एक वृद्ध का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान जीतन महतो के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि जहां शव मिला, वह स्थान मृतक के घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर है।