घाटमपुर: इटर्रा रोड स्थित एक ईंट भट्ठे में किशोर ने पानी समझकर पिया एसिड,बिगड़ी हालत,जिला अस्पताल रेफर
घाटमपुर क्षेत्र के इटर्रा रोड स्थित एक ईंट भट्ठे में किशोर ने पानी समझकर एसिड पी लिया। जिससे किशोर की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ते देख परिजन आनन फानन में निजी वाहन से किशोर को सीएचसी घाटमपुर लाए,जहां डॉक्टरों द्वारा घायल का उपचार कर घायल किशोर को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है।