रानीगंज: पृथ्वीगंज के वार्ड संख्या 15 औवार में जर्जर विद्युत तार से हादसे का खतरा
विद्युत उपकेंद्र रानीगंज के अंतर्गत नगर पंचायत पृथ्वीगंज के वार्ड संख्या 15 औवार में जर्जर विद्युत तार लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि करीब 500 मीटर दूरी तक बिजली आपूर्ति या तो अस्थायी रूप से खींचे गए तारों से हो रही है या फिर विभाग द्वारा लगाए गए पुराने और जर्जर तारों से, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। क्षेत्र में लगभग