मंझनपुर: इचौली की विवाहिता ने जहर खाकर की आत्महत्या, 2 महीने पहले हुई थी शादी, मंझनपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
कोखराज थाना क्षेत्र के इचौली गांव में बुधवार शाम लगभग 6 बजे एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे मंझनपुर जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान अंशिक देवी (23) के रूप में हुई है। उसकी शादी 10 फरवरी 2026 को पश्चिम शरीरा निवासी शिवाकांत पुत्र रामसुमेर के साथ हुई थी।