सिधौली: सिधौली इलाके में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी जोरदार टक्कर, अस्पताल ले जाने पर हुई मौत
जनपद के सिधौली थाना क्षेत्र के पावर हाउस मार्ग पर सड़क पर पैदल जा रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हुआ था, घायल को उपचार के लिए सिधौली स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया था जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की अभी तक कोई भी पहचान नहीं हो पाई है।