सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर ऑब्स एंड गायनी सोसाइटी ने आयोजित किया जागरूकता शिविर, 39 छात्राओं का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सहारनपुर ऑब्स एंड गायनी सोसाइटी ने शक्ति नगर, नुमाइश कैंप स्थित खालसा पब्लिक स्कूल के सभागार में मंगलवार दोपहर 2:00 बजे जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। सोसाइटी से जुड़ी प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 14 वर्ष से अधिक उम्र की छात्राओं का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण किया, शरीर में आने वाले परिवर्तनों की जानकारी दी।