मानिकपुर: चित्रकूट के दराई गांव में दर्दनाक हादसा, 10 वर्षीय बालक छत से गिरकर लोहे की रॉड में फंसा, CHC में हुआ भर्ती
चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र के दराई गांव में शुक्रवार-शनिवार रात करीब 1 बजे बड़ा हादसा हो गया। छत पर सो रहा 10 वर्षीय मनीष यादव नींद में घबराकर नीचे गिर पड़ा, जिससे लोहे की रॉड उसकी बायीं जांघ में घुस गई। परिजनों ने घायल बालक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।