सीतापुर: कोहिनूर गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान बच्चों के बीच विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट, तीन लोग हुए घायल
नगर के कोहिनूर गेस्ट हाउस में शादी समारोह में बच्चों के बीच हुए विवाद के चलते दो बच्चों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में तीन लोग जख्मी हुए थे। स्थानी लोगों के द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया। पुलिस के द्वारा मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।