सीतापुर: डीएम ऑफिस में कांग्रेस ने जनपद के 1466 निजी विद्यालयों की मनमानी के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन, डीएम को दिया ज्ञापन
जनपद भर के 1466 निजी विद्यालयों की मनमानी के विरोध में कांग्रेस जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन निजी विद्यालयों के खिलाफ किया है। जानकारी के अनुसार जनपद भर के निजी विद्यालयों के द्वारा लगातार अभिभावकों का शोषण किया जा रहा है और मनमाने ढंग से फीस बढ़ाते हुए हर वर्ष कोर्स बदल दिया जाता है।विरोध में कार्रवाई की मांग की है।