सीतापुर: कुतुम नगर के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी, एक व्यक्ति हुआ घायल
जनपद के थाना पिसावा क्षेत्र के कुतुम नगर के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया नजदीक के अस्पताल में कराया गया था भर्ती। घायल की हालत बिगड़ देख डॉक्टरों ने सीतापुर जिला अस्पताल के लिए किया रेफर जहां पर डॉक्टर के द्वारा घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।