रीठी: जल निगम की लापरवाही से उमरिया उप स्वास्थ्य केंद्र में पानी का संकट, मरीज और स्टाफ परेशान
Rithi, Katni | May 18, 2026 कटनी जिले की रीठी तहसील मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरिया स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। बताया जा रहा है कि जल निगम के कर्मचारियों द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में लगी पानी की पाइप लाइन तोड़ दी गई, जिसके कारण अस्पताल में पानी की सप्लाई पूरी तरह बाधित हो गई है।