ब्यावर: सर्विना चौराहे पर अवैध रेत से भरा डंपर किया गया जब्त, 5.24 लाख का जुर्माना, खनन विभाग को दी गई सूचना
Beawar, Ajmer | Apr 10, 2026 ब्यावर। अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए जवाजा पुलिस ने शुक्रवार शाम सर्विना चौराहे पर कार्रवाई करते हुए रेत से भरा एक डंपर जब्त किया। पुलिस की पूछताछ में चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिस पर वाहन को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करवाया गया। बाद में खनन विभाग की टीम ने मामले में 5 लाख 24 हजार रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया। जानकारी के अनु