फिरोज़ाबाद: दुगमई नहर के पास पुलिस ने मुठभेड़ में चोर गिरोह के शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद
फ़िरोज़ाबाद के थाना सिरसागंज पुलिस नें शनिवार ऒर रविवार की मध्य रात्रि में थाना सिरसागंज प्रभारी बैभव सिंह व उनकी पुलिस टीम नें दुगमई नहर के पास से आशुतोष नामक बदमाश को मुठभेड़ के दौरान दबोचा है। क्रास फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस बदमाश के कब्जे चोरी की बाइक चोरी करने वाले औजार ऒर देशी कट्टा कारतूस बरामद किये है।