अभया ब्रिगेड टीम स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सक्रिय रहकर मनचलों की गतिविधियों पर नजर रखेगी। टीम द्वारा ऐसे स्थानों की पहचान की जा रही है, जहां छेड़छाड़ और पीछा करने की शिकायतें अधिक दर्ज होती रही हैं। आलमनगर प्रखंड सहित विभिन्न जगहों पर छात्राओं को किया जा रहा है जागरूक। छात्राओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।